Your health medical , swasth sambandhit sujhaw, importance of health

Health related information. 


आखिर किन कारणों से हमारा स्वास्थ्य खराब होते हैं, इससे कैसे बचें. इस पृथ्वी पर सबका शरीर अलग-अलग होता है। और इसी वजह से व्यक्ति के स्वास्थ्य के खराब होने के अलग-अलग संकेत भी होते हैं,यदि आप खुद को स्वास्थ्य महसूस नहीं कर रहें हैं, तो ये आपकी गलत जीवनशैली के कारण होता है। और जैसे की हम सब ये जानते हैं कि उनके स्वास्थ्य के खराब होने पर उनका शरीर कुछ संकेत देता है। और जिसके बावजूद भी लोग इसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं, और उनका स्वास्थ्य खराब हो जात है इसके पीछे कई कारण होते . स्वास्थ्य कब खराब होता है ? हमारा शरीर एक मशीन की तरह काम करता है जब हम कुछ गलत खा लेता है तो या उसकी कुछ गलत आदतें होती है। जिसकी वजह से उसके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। वैसे भी तो समय न मिलने से आज के समय में लोग अपने स्वास्थ्य का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते हैं। वह कम करने और पैसे कमाने में इतना ज्यादा व्यस्त हैं, कि उन्हें अपनी सेहत की भी फ़िक्र करने का वक्त नहीं मिल पा रहा है। अपने काम में व्यस्त लोगों को ये समझ नहीं आता है की ऐसा पैसा कमाने का क्या फायदा की जिससे उनका स्वास्थ ख़राब हो जाये और, उसे आपके स्वास्थ्य में खर्चा करना पड़े। आज तनाव और काम की वजह से एक बहुत बड़ा वर्ग परेशान है, यही उनकी बहुत सी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है।

         स्वास्थ्य खराब होने के लक्षण :-

  



 1. शरीर के अंगो पर सूजन-

 आपके शरीर में सूजन एक संकेत लक्षण हो सकता है जो आपको थायरॉयड, किडनी, या दिल की स्थिति को पैदा करता है। शारीरिक गतिविधि के वजाह से एडिमा को संबोधित नहीं किया जाना चाहिए।


 2. खान - पान पर ध्यान न देना/अनियमित भोजन-

 जब आप किसी भी समय कुछ भी खाते हैं तो इसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है, कई बार आप कुछ ऐसा खा लेते हैं, जिससे आपको दस्त या कब्ज की समस्या हो जाती है।




 3. सिरदर्द होना-

 सिरदर्द की समस्याओं के लक्षण में रोज़मर्रा के तनाव वाले सिरदर्द भी शामिल हैं जो अचानक होता हैं। ये गंभीर रूप तब लेता है जब इसके लक्षणों में चक्कर आना, मतली, उल्टी और चलने में असमर्थता जैसी चीजें शामिल है।


 4. गलत दिनचर्या-
 आपकी गलत दिन चर्या ही आपके स्वास्थ्य को खराब करती है। इसकी वजह से आप बहुत सी बीमारियों का शिकार होते हैं। ये आपको मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार बनाती है।


 5. मांसपेशियों में खिंचाव होना-

 मांसपेशियों या जोड़ों की समस्या ये ज्यादातर बुजुर्गों को होती है। इसके लक्षणों में लगातार मांसपेशियों में दर्द और शरीर में दर्द होता है। ये दर्द लगातार होता है, उदाहरण के लिए, सुन्नता या झुनझुनी, खिंचाव, दर्द, कठोरता, सूजन, जोड़ों में चुभन या आसपास लालिमा और किसी भी जोड़ों या मांसपेशियों के कार्य करने में दिक्कत होना या कमजोरी महसूस होना।


 6. हमेशा शरीर में आलस रहना-

 जिन लोगों के शरीर में हमेशा आलस रहता है ये भी उनेक स्वास्थ्य को खराब होने के संकेत होते हैं। जब आपके शरीर में आलस रहेगा तो इसकी वजह से आपका कोई काम करने का मन नहीं करेगा।


 7. वायु प्रदुषण-

 आज के समय में वायु प्रदुषण इतना ज्यादा है की इसकी वजह से बहुत से लोगों का स्वास्थ्य खराब होने लगता है। ऐसे बहुत से लोग है जिन्हे लंग इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है। अब मानव शरीर को साँस तो लेनी ही पड़ेगी तभी वह जिन्दा रहेगा। इसकी वजह से आपको मसूड़े में सूजन की समस्या भी हो सकती है।


 8. व्यायाम ना करना-

 जो लोग अपने दिन भर के समय में बिल्कुल भी व्यायाम या योग नहीं करते हैं, उनका स्वास्थ्य भी जल्दी खराब होने लगता है, उनका इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है।


 9. उंगलियां और नाखून खराब होना-

 यदि आपके होंठ बहुत ज्यादा रूखे होने लगे और आपके हाथों की उंगली और पैर की उंगली के बीच में त्वचा गलने लगे तो ये भी आपके स्वास्थ्य के खराब होने के संकेत होते हैं। आपके नाखूनों का रंग पीला होने लगे या नाखून बहुत कड़े होने लगे तो ये भी इसी की और इशारा करता है। यदि आपको कुछ अजीब लगे, तो इसे अनदेखा न करें।


 10. त्वचा बेजान होना / त्वचा रुखा होना-

 आपकी त्वचा का बेजान होना आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। दरअसल कुछ लोगों की त्वचा पर मुँहासे हो जाते है। इसकी वजह आपकी त्वचा में रुखा पन भी आने लगता है और त्वचा पर लाल चक्कते भी पड़ने लगते हैं। इसके पीछे एक खराब आहार जिम्मेदार होता है। जो लोग बहुत तेल और चिकनाई वाला भोजन करते हैं, उन्हें ये समस्या ज्यादा होती है। कुछ लोगों को स्ट्रेच मार्क्स की भी समस्या हो जाती है।


 11. पेट खराब होना-

 आपके साथ ऐसा तब होता है जब आप कुछ गलत खा लेते हैं। जिसकी वजह से आपका पेट ख़राब हो जाता है। इसके पीछे एक कारण गंदगी भी होती है। यदि आप अपने पेशाब के रंग में बदलाव देखते हैं तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरुरत है। क्योंकि ये स्वास्थ्य खराब होने के संकेत होते हैं। इन्हें नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।


 12. रात में नींद बहुत कम आना / रात में नींद ना आना -

 रात में सोते वक़्त बेचैनी होना भी आपके खराब स्वास्थ्य की और इशारा करते हैं। ऐसा आपके साथ इसलिए हो सकता है कि आप रात के समय बहुत अधिक भोजन करते हो या आप दिन में अपनी नींद पूरे कर लेते हो तब भी आपके साथ ऐसा हो सकता है। इसके पीछे का एक कारण ये भी हो सकता है की आपने दिनभर आराम किया हो उसकी वजह से भी आपको रात में बेचैनी हो सकती है।
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment